Cancelled Trains: ट्रेन यात्रा की कर रहे हैं तैयारी? अगले 2 महीने ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 04:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रेल यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। खासकर उन लोगों के लिए जो आने वाले दिनों में रांची से ट्रेन यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। रेलवे ने ट्रैक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते अगस्त और सितंबर 2025 में दर्जनों ट्रेनों को या तो पूरी तरह कैंसिल कर दिया है या फिर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर झारखंड से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। अगर आपने भी इन महीनों में यात्रा का कोई प्लान बनाया है तो उससे पहले एक बार ट्रेन कैंसिलेशन लिस्ट जरूर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि स्टेशन पहुंचकर आपको निराशा हाथ लगे।

ट्रैक मेंटेनेंस बना परेशानी की वजह

रेलवे के अनुसार, रांची रेल मंडल और चक्रधरपुर मंडल के कई हिस्सों में विकास कार्य और ट्रैक सुधार कार्य चल रहे हैं। इसके चलते दो दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों में कुछ को पूरी तरह रद्द किया गया है तो कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से यानी कुछ स्टेशनों तक ही सीमित कर दिया गया है।

पूरी तरह से रद्द की गई ट्रेनें (Train Fully Cancelled)

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम रद्द होने की तारीख
18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 18 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक
17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची) 26 अगस्त और 9 सितंबर 2025
17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची) 29 अगस्त और 12 सितंबर 2025
18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची) 27, 31 अगस्त और 7, 10 सितंबर 2025
18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया रांची) 28 अगस्त, 1, 8, 11 सितंबर 2025
17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची) 28 अगस्त 2025
17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची) 31 अगस्त 2025
07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) 30 अगस्त 2025
07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) 2 सितंबर 2025
07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) 1 सितंबर 2025
07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) 4 सितंबर 2025
18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची) 7 सितंबर 2025
18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची) 9 सितंबर 2025
13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया रांची) 6 सितंबर 2025
13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया रांची) 8 सितंबर 2025
15028 गोरखपुर – सम्बलपुर एक्सप्रेस 8 सितंबर 2025
15027 सम्बलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस 9 सितंबर 2025

आंशिक रूप से बंद (Short Terminated Trains)

कुछ ट्रेनों को पूरी तरह बंद न कर केवल कुछ स्टेशनों तक सीमित कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को थोड़ी राहत मिल सके। इन ट्रेनों को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

ट्रेन संख्या ट्रेन नाम शॉर्ट टर्मिनेशन तिथि
15028 गोरखपुर – सम्बलपुर एक्सप्रेस 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त 2025
15027 सम्बलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस 24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर 2025

उक्त ट्रेनों का संचालन हटिया तक ही किया जाएगा। हटिया से आगे या हटिया से पहले का सफर प्रभावित रहेगा।

यात्रियों के लिए सुझाव

  • यात्रा से पहले IRCTC या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।

  • स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त करें।

  • अगर आपने इन तिथियों में टिकट बुक किया है तो रिफंड पॉलिसी जरूर जान लें।

ये जानकारी किसके लिए जरूरी?

  • झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए विशेष रूप से

  • जो लोग रांची, हटिया, चक्रधरपुर, रक्सौल, दरभंगा, संबलपुर, विशाखपट्टणम, हैदराबाद, सूरत या मालदा के बीच यात्रा करने की सोच रहे हैं

  • ऑफिस ट्रैवल, शादी समारोह, धार्मिक यात्राओं या टूरिज्म के लिए ट्रेन बुक करने वाले यात्रियों के लिए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News