भारत पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मुंबई से शुरू हुआ 4 दिवसीय दौरा

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 05:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी शुक्रवार को मुंबई पहुंचकर अपनी चार दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत की। वह देश की आर्थिक राजधानी में उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कार्नी एक मार्च को नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और वहां दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

कनाडा लौटने से पहले वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी में भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News