महाराष्ट्र: CAA का विरोध कर रहे लोगों ने बसों पर पथराव किया

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 12:24 AM (IST)

नेशनल डेस्कः संशोधित नागरिकता कानून के विरोध ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के बीड, नांदेड़ और परभणी जिलों में भीड़ ने विरोध के नाम पर हिंसा की। उपद्रवी भीड़ ने राज्य परिवहन निगम की बसों पर पथराव किया और आग लगाने की कोशिश भी की। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों की बेकाबु भीड़ को नियंतत्रण में किया। पुलिस ने बेकाबु भीड़ को रोकने के लिए हल्का बल भी प्रयोग करना पड़। हालांक,  किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

 

अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और गड़बड़ी वाले इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीड जिले के अंबेजोगाई में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोपहर को यशवंतराव चव्हाण चौक पर राज्य परिवहन की बसों पर पथराव किया। इससे बसों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि पुलिस पथराव कर रहे लोगों को तितर-बितर करने में सफल रही और स्थिति अब नियंत्रण में है। मुंबई से 570 किलोमीटर दूर स्थित नांदेड़ रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों ने एक बस को क्षति पहुंचाई।
 

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में बस सेवा कुछ समय के लिए रोक दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परभणी में प्रदर्शनकारियों ने वसमत रोड पर एक दमकल वाहन पर पथराव किया। राज्य पुलिस ने ट्विटर पर लोगों से आग्रह किया है कि वह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह और गलत जानकारी पर ध्यान न दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ashish panwar

Recommended News

Related News