संविधान के खिलाफ है सीएए: बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 10:47 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को संविधान के खिलाफ बताया और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘ हर मुद्दे को हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बांटने'' का आरोप लगाया। 

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सोमवार को विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए)-2019 को लागू करने का ऐलान कर दिया ताकि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान की जा सके। सीएए के नियम जारी हो जाने के साथ ही अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार इन तीन देशों के प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारतीय नागरिकता देना शुरू कर देगी। 

राज्यसभा सदस्य सिंह ने मीडिया से कहा, ‘‘ पहली बात तो यह है कि इतनी देरी क्यों हुई। अगर देरी हुई तो चुनाव के बाद (इसे लागू करने में) क्या दिक्कत थी? उनका (भाजपा का) एकमात्र उद्देश्य हर मुद्दे को हिंदुओं और मुसलमानों के बीच बांटना है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ संविधान हर किसी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार देता है और इसलिए यदि कोई कानून धर्म के आधार पर यह तय करता है कि कौन नागरिक बन सकता है और कौन नहीं, तो मेरी राय में यह संविधान के खिलाफ है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News