TATA MOTORS की गाडियां खरीदने वाले हों जाएं सावधान, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 09:16 PM (IST)

नई दिल्ली : देश की प्रमुख ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से उसकी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाली सभी कारों के दाम बढ़ाए जाएंगे।

औसतन 0.5% तक बढ़ेंगे दाम

कंपनी के अनुसार, कीमतों में औसतन 0.5 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यह बढ़ोतरी सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स पर लागू होगी, जिससे ग्राहकों को अब हर गाड़ी के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

बढ़ती लागत बनी वजह

टाटा मोटर्स ने बताया कि उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री और अन्य इनपुट लागत में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी दबाव को संतुलित करने के लिए कंपनी को कीमतें बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा है।

मॉडल के अनुसार अलग-अलग असर

जानकारी के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी। अनुमान है कि यह बढ़ोतरी करीब 2,285 रुपये से लेकर लगभग 13,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सभी मॉडलों की नई कीमतों की विस्तृत सूची जारी नहीं की है।

एंट्री से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक असर

टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल कार टियागो की शुरुआती कीमत करीब 4.5 लाख रुपये के आसपास है, जबकि कंपनी की प्रीमियम एसयूवी सफारी की शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये से अधिक है। नई कीमतें लागू होने के बाद इन दोनों सेगमेंट की गाड़ियों पर भी असर पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News