1 April अलर्ट! HDFC और PNB ग्राहकों को लगेगा झटका, बदल जाएंगे बैंक के ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 03:54 PM (IST)

ATM New Rules : अगर आपका खाता HDFC बैंक या पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल 2026 से ये दोनों दिग्गज बैंक अपने एटीएम (ATM) और कैश निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। नए नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा क्योंकि अब फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा में UPI से निकाले गए कैश को भी शामिल कर लिया गया है।

HDFC बैंक: अब UPI कैश निकासी भी फ्री नहीं

HDFC बैंक ने अपने कार्डलेस यानी UPI कैश विदड्रॉल के नियमों को कड़ा कर दिया है। अब तक UPI के जरिए एटीएम से कैश निकालना अलग माना जाता था लेकिन 1 अप्रैल से इसे भी आपकी मंथली फ्री लिमिट में गिना जाएगा। सेविंग्स और सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों को अपने बैंक के एटीएम पर महीने में सिर्फ 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। इसमें कार्ड और UPI दोनों शामिल होंगे। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर बार पैसे निकालने पर ₹23 + टैक्स (GST) का भुगतान करना होगा।

PunjabKesari

अन्य बैंक के नियम: दूसरे बैंकों के एटीएम पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती रहेगी।

PunjabKesari

PNB: सुरक्षा के लिए घटाई डेली लिमिट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा और फ्रॉड रोकने के लिए डेली कैश निकासी की सीमा (Daily Withdrawal Limit) को कम कर दिया है। पहले जिन कार्ड्स पर ₹1 लाख तक निकालने की अनुमति थी अब उनकी लिमिट घटाकर ₹50,000 या ₹75,000 कर दी गई है। बैंक ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि अगर कार्ड चोरी या फ्रॉड हो तो एक बार में बड़ी रकम न निकाली जा सके।

PunjabKesari

क्यों हो रहे हैं ये बदलाव?

बैंकों का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य सभी ट्रांजेक्शन चैनलों (ATM कार्ड और UPI) के बीच समानता और पारदर्शिता लाना है। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए बैंक चाहते हैं कि ग्राहक छोटे भुगतानों के लिए कैश निकालने के बजाय सीधे UPI या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

अनावश्यक चार्ज से कैसे बचें?

डिजिटल पेमेंट अपनाएं: दुकानों या मॉल में कैश देने के बजाय सीधे UPI (Scan & Pay) का उपयोग करें।

एक बार में ज्यादा निकासी: बार-बार एटीएम जाने के बजाय महीने की जरूरत का कैश एक या दो बार में ही निकाल लें।

लिमिट चेक करें: नेट बैंकिंग या बैंक ऐप के जरिए अपने कार्ड की नई लिमिट जरूर देख लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News