मुख्यमंत्री शिंदे की दशहरा रैली से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2023 - 01:08 PM (IST)

नेशनल डेक्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली से लोगों को लेकर वापस लौट रही एक निजी बस ठाणे जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे लगभग दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना रात करीब साढ़े बारह बजे शाहपुर के पास मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कोलंबे पुल पर हुई। एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई।

PunjabKesari

इस दौरान एक अन्य बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं जिसमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस को रास्ते से बसों को हटाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। ठाणे ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से मुख्यमंत्री शिंदे की रैली से लौट रही बस में करीब 20 लोग सवार थे।

PunjabKesari

यह बस नासिक जिले में सिलोद जा रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। शिंदे ने मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान में शिव सेना की दशहरा रैली में हजारों लोगों को संबोधित किया। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी की वार्षिक रैली का आयोजन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Mahima

Related News