बस कंडक्टर की अद्भुत ''सुपर पावर'', बस से गिरते लड़के की ऐसे बचाई जान (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 03:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कई बार, कुछ लोग अंजाने में ऐसे कमाल कर देते हैं कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों केरल का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस वायरल वीडियो में, एक चलती लोकल बस के अंदर का दृश्य दिखाया गया है। बस का कंडक्टर एक सवारी के लिए टिकट काट रहा होता है। इतने में, एक लड़का झटके से सीढ़ियों की तरफ गिरता है। बस का खराब और ढीला दरवाजा धक्के से खुल जाता है और लड़का भयंकर दुर्घटना का शिकार होने ही वाला होता है। 

इस खतरे को भांपते हुए, कंडक्टर तुरंत तेजी से प्रतिक्रिया करता है और लड़के का हाथ पकड़कर उसे खींच लेता है। एक पल को ऐसा लगता है मानो कंडक्टर ने सिर के पीछे भी देख लिया हो और लड़के की जान बचा ली। इसके बाद, एक अन्य आदमी जल्दी से एक रस्सी की मदद से बस के दरवाजे को बंद करता है। इस वीडियो को @paganhindu नाम की एक्स आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "केरल: बस कंडक्टर ने किसी मैजिकल इंस्टिंक्ट से एक आदमी को आसानी से बचा लिया।"
 

Kerala: Bus conductor casually saves a man using some magical instinct. pic.twitter.com/nqJJ4xI4yA

— Pagan 🚩 (@paganhindu) June 7, 2024


7 जून को शेयर किए जाने के बाद से, इस वीडियो को 95,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर बस कंडक्टर की प्रशंसा की है। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि लोगों की जान बचाना इसका डेली का काम है।" एक अन्य ने कहा, "इस बचाव के लिए भगवान ही कंडक्टर के रूप में आए हैं।" बता दें कि पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। कुछ समय पहले उत्तराखंड में एक आरपीएफ कॉन्सटेबल की तेजी से एक शख्स को ट्रेन के नीचे आने से बचाया गया था। यह घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि हीरो कहीं भी और कभी भी मिल सकते हैं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News