Gold Price 10 Gram: सोने की कीमतों में 6,799 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट, खरीदारों के लिए सुनहरा मौका!

punjabkesari.in Sunday, May 18, 2025 - 05:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है, जिससे आम उपभोक्ताओं और निवेशकों के बीच हलचल मच गई है। लंबे समय से ऊंचे दामों पर बिक रहा सोना अब बड़ी गिरावट के साथ नए स्तर पर आ गया है, जो शादी-ब्याह की तैयारियों में जुटे लोगों के लिए राहत की खबर है। बता दें कि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹6,799 प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ घटकर ₹96,349 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जो कि एक दिन पहले तक ₹1,03,148 थी। 

आज के बदले हुए दाम (IBJA के अनुसार):

  • 24 कैरेट सोना: ₹96,349 प्रति 10 ग्राम (पहले ₹1,03,148 था)

  • 22 कैरेट सोना: ₹88,319 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना: ₹72,262 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹92,500 प्रति किलोग्राम (₹1,200 की गिरावट)

गिरावट की वजह क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें घटकर दो महीने के सबसे निचले स्तर — $2,557.40 प्रति औंस — पर आ गई हैं। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव में कमी और सीजफायर समझौते के बाद भू-राजनीतिक जोखिमों में नरमी आई है, जिससे निवेशकों ने सोने से दूरी बनानी शुरू कर दी है। शादी के सीजन में भी कुछ खरीदारों द्वारा खरीदारी टालने और शेयर बाजार में मजबूती की वजह से सोने की मांग कमजोर हुई है। निवेशकों का रुझान अब इक्विटी की ओर मुड़ता दिख रहा है।

चांदी में भी हल्की नरमी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी अब ₹92,500 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो कल की तुलना में ₹1,200 कम है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News