बंगाल में बुलडोजर एक्शन तेज, SAIL की जमीन पर बना TMC नेता का दफ्तर ध्वस्त

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 03:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो पार्टी कार्यालयों पर बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि ये कार्यालय सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए बनाने के आरोप है।

 SAIL की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप 
बताया जा रहा है कि ये दफ्तर सेल-आईएसपी (इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी) की जमीन पर बना हुआ था। स्थानीय प्रशासन और सेल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पिछले कुछ दिनों में बर्नपुर इलाके में ये चौथा टीएमसी पार्टी दफ्तर है जिसे बुलडोजर चलाकर हटाया गया है। 

TMC का आरोपी बदले की भावना से हो रही कार्यवाई 
तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर 'टारगेट पॉलिटिक्स' का आरोप लगाया है। टीएमसी नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों के दफ्तरों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बदले की भावना से कार्रवाई के आरोप को खारिज कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कई बाद अवैध कब्जे को लेकर नोटिस दिया गया था लेकिन उसे हटाया नहीं गया उसके बाद कार्रवाई की गई है। 

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ स्थित तृणमूल युवा कांग्रेस के एक पार्टी दफ्तर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। IISCO प्रबंधन ने आरोप लगाए थे कि ये पार्टी दफ्तर उनकी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था और जमीन खाली करने के लिए पहले नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि, नोटिस को अनदेखा कर दिया गया जिसके बाद दफ्तर पर बुलडोजर चलाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News