कटमनी के आरोपों पर फूटा लोगों का गुस्सा, TMC नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 03:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में हाल में हुए चुनाव नतीजे के बाद से TMC की उलटी गिनती शुरू हो गई। कहीं अवैध कब्जे को लेकर बुलडोजर चल रहा है तो कहीं नेताओं की गिरफ्तारी हो रही है। राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं और पार्टी के भीतर बढ़ती हलचल के बीच अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा भी खुलकर सामने आने लगा है। बीरभूम जिले में TMC पार्षद भास्कर रुज समेत कई नेताओं के खिलाफ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

एक एक्स यूर्जर ने वायरल वीडियो को पोस्ट कर लिया है अब तो बंगाल के लोग भी फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं..... हार के बाद भी कट मनी मांगने पर लोगों ने स्थानीय टीएमसी नेता की पिटाई कर दी....

 

बताया जा रहा है कि कथित ‘कटमनी’ को लेकर नाराज लोगों की भीड़ ने तृणमूल नेता संजय गड़ाई को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि भीड़ ने उनके कपड़े फाड़ दिए और चप्पलों से पिटाई की। हालांकि, TMC पार्षद भास्कर रुज मौके से किसी तरह बचकर निकल गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News