Budget 2024 : कस्टम ड्यूटी पर बड़े ऐलान, जानिए बजट में किसके हाथ में क्या लगा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 12:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: टैक्स राहत की बढ़ती मांग के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट पेश कर रही हैं। उनका बजट भाषण शुरू हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें बजट की कॉपी सौंपी। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने की मंजूरी भी राष्ट्रपति से ली। इस दौरान राष्ट्रपति मूर्मू ने निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाया।

'वित्त मंत्री ने कहा,' भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास दिखाया है। उन्हें ऐतिहासिक तीसरी उपाधि के लिए नामांकित किया गया है।' वित्त मंत्री ने कहा कि मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था चमक रही है।

LIVE Updates :

वित्त मंत्री की मुख्य बातें-

- बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री
- लोगों को हमारी नीतियों पर भरोसा
- भारतीय अर्थव्यवस्था चमक रही है
- ग्लोबल इकोनोमी मुश्किल दौर में
- 32 फसलों पर 109 किस्म लाएंगे
- बक्सर भागलपुर, बोधगया-वैशाली, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे बनेगा।
- बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का ब्रिज बनेगा।
- बिहार में हाइवे के लिए 26 हजार करोड़।
- आंध्र प्रदेश को अतिरिक्त आर्थिक पैकेज 15 हजार करोड़।
- राजधानी विकास के लिए आर्थिक मदद।
- एमएसएमई के लिए पैकेज की घोषणा।
- ग्रामीण विकास पर 2.66 करोड़
- महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़।
- मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़कर अब 20 लाख।
- 3 प्रतिशत ब्याज पर छात्रों को लोन।
-आदर्श कौशल ऋण योजना को संशोधित कर 7.5 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा दी जाएगी।
- सौ शहरों में औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे, पांच साल में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण।

सरकार की 9 प्राथमिकताएं

1.  कृषि
2. रोजगार
3. सामाजिक न्याय
4. विनिर्माण और सेवाएँ
5. शहरी विकास
6. ऊर्जा सुरक्षा
7. नवाचार
8. अनुसंधान और विकास
9. अगली पीढ़ी के सुधार

बजट 2024 में रोजगार के लिए पांच नई योजनाएं

उन्होंने कहा कि हम रोजगार, कौशल, MSMEs और मिडल क्लास पर फोकस कर रहे हैं। मैं 4.1 करोड़ युवाओं को रोजगार के लिए पांच नई योजनाओं की घोषणा करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि गरीब, युवा, महिला, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान देने का प्रयास है। रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का बजट है।

कस्टम ड्यूटी पर बड़े ऐलान

कस्टम ड्यूटी में लोकल मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा. बजट 2024-25 में अगले छह महीनों में टैक्स स्ट्रक्चर की समीक्षा। कैंसर मरीजों के लिए तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में 100% छूट। एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत। मोबाइल फोन और रिलेटेड पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई जाएगी।

STCG और LTCG पर टैक्स घटा

शॉर्ट टर्म गेंस पर 20 प्रतिशत टैक्स। लॉन्ग टर्म गेंस पर 12.5 प्रतिशत टैक्स लिया जाएगा। LTCG पर कुछ सेक्टर्स में छूट को 1.25 लाख तक बढ़ाया गया।
 

न्यू टैक्स रिजीम में नए टैक्स स्लैब

न्यू टैक्स रिजीम में नए टैक्स स्लैब का ऐलान। तीन लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं। 3-7 लाख रुपये आय पर 5% टैक्स, 7-10 लाख तक आय पर 10% टैक्स

न्यू टैक्स रिजीम में नए टैक्स स्लैब

न्यू टैक्स रिजीम में नए टैक्स स्लैब का ऐलान. तीन लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं. 3-7 लाख रुपये आय पर 5% टैक्स, 7-10 लाख तक आय पर 10% टैक्स. 10-12 पर लाख पर 15% टैक्स, 12-15 लाख पर 20% टैक्स और 15 लाख से ऊपर 30% टैक्स वसूला जाएगा।

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News