Brazil Plane Crash: 2 मिनट में 17 हजार फीट से झूमते हुए गिरा प्लेन, सभी 62 यात्रियों की मौत, देखें प्लेन क्रैश का चौंकाने वाला वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 08:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  ब्राजील में क्रैश हुए प्लेन का वीडियो सामने आया है। हादसे में सभी 62 यात्रियों की मौत हो गई। एयरलाइन ने यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है। ये यात्री विमान कास्कावेल से ग्वारूलोस जा रहा था, और 17,000 फीट की ऊंचाई छूने के बाद अचानक नीचे गिरना शुरू हो गया। ब्राजील के राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में कहा कि साओ पाउलो के विन्हेडो शहर में 58 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स वाला यात्री विमान क्रैश हो गया है। इतना ही नहीं ब्राजील के सिविल डिफेंस ने कहा कि प्लेन क्रैश में कई सारे घर तबाह हो गए हैं।
 
 ब्राजील के नेशनल सिविल एविएशन एजेंसी के मुताबिक क्रैश प्लेन ATR-72-500 टर्बोप्रॉप था, जिसमें 68 सीटें थीं। इस विमान को फ्रांस की कंपनी एटीआर ने बनाया था, जोकि दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी है।

बता दें कि इस विमान की क्षमता 10 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने की है। इसकी अधिकतम स्पीड 316.9 मील (510 किलोमीटर) प्रति घंटा है। फ्लाइट ट्रैकर डाटा के मुताबिक क्रैश प्लेन दो मिनट के भीतर प्लेन 13 हजार फीट नीचे गिरा। स्थानीय समयानुसार दोपहर के डेढ़ बजे विमान का जीपीएस से संपर्क टूट गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News