शुरू हुई BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग, जल्द देगा भारत में दस्तक

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 12:13 PM (IST)

ऑटो डेस्क. BMW Motorrad भारत में जल्द अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 लेकर आ रही है। कंपनी का यह भारत में CE 04 के बाद दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अब BMW ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी अधिकृत BMW Motorrad डीलरशिप पर जाकर इसे बुक करवा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस स्कूटर की कीमत भारत में 4 लाख से 5 लाख रुपए एक्स-शोरूम के बीच होने वाली है।


पावरट्रेन

PunjabKesari
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो 15hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। यह सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज देगा और इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है।


सुविधाएं

PunjabKesari
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में DRLs के साथ चौकोर LED हेडलैंप, स्लिम साइड प्रोफाइल, ऊंचा हैंडलबार, सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट-टाइप पिलर ग्रैब रेल और LED टेललैंप के साथ फ्लोटिंग-टाइप रियर फेंडर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 3.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14 इंच के अलॉय व्हील्स भी हैं। सस्पेंशन के लिए सामने टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे साइड-माउंटेड मोनो-शॉक यूनिट मिलती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News