उज्जैन: शादी की खबरों के बीच राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने बाबा महाकाल के किए दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 03:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्डा शादी से पहले उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए।  दोनों दोपहर 12 बजे उज्जैन पहुंचे।  इशके बाद दोनों  मंदिर के नंदी हॉल से भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

मंदिर के नियमानुसार राघव ने धोती-सोला, परिणीति ने साड़ी पहनी हुई थी। कपल ने 30 मिनट तक मंदिर में बैठ कर शांति पाठ पूजन किया। राघव चड्‌ढा 'जय महाकाल' का जयकारा लगाकर रवाना हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं। 

PunjabKesari

वहीं, पंडित यश गुरु ने बताया कि नंदी हॉल में एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल की विशेष पूजा की और भक्ति लीन नज़र आए।  यहां के तमाम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि परिणीति इससे पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी है। परिणीति चोपड़ा 8 महीने पहले 25 दिसंबर, 2022 पिता के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। इस दौरान वह  भस्म आरती में शामिल हुईं। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, दोनों लव बर्ड बहुत जल्द राजस्थान में शादी करेंगे। फंक्शन में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News