Apna Time Aa gya: वोट के लिए जमीन पर उतरे सितारे, तस्वीरों में दिखा 'हाई जोश'

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 06:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में सोमवार सुबह सड़कों पर अलग ही नजारा देखने को मिला। टीवी पर दिखने वाले सितारों को अचानक अपने बीच पाकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल यह सितारे अपनी किसी फिल्म का प्रचार करने नहीं बल्कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने घरों से निकले थे। आमिर खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जोनास, करीना कपूर, रणवीर सिंह, रेखा, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या, माधुरी दीक्षित नेने जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अपने परिवार वालों के साथ पहुंचे फिल्मी सितारों ने मीडिया से लेकर आमजन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यहीं नहीं सोशल मीडिया पर भी इनका हाई जोश देखने को मिला। प्रियंका से लेकर माधुरी तक सभी ने स्याही लगी उंगली दिखाते हुए अपनी सेल्फी शेयर की, जिसे लोगों ने भी खूब पसंद किया। देखिए वोटिंग को लेकर सितारों का कैसा है जोश:-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News