खाली प्लाट में मिला दिव्यांग महिला का शव, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 12:48 AM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्मादपुर थानाक्षेत्र के कुबेरपुर में एक खाली भूखंड में शनिवार देर रात एक अज्ञात दिव्यांग महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाने के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की गला रेंतकर हत्या की गई है और उसकी आयु लगभग 32 वर्ष है। उन्होंने बताया कि महिला के दाएं हाथ पर ‘एचकेएच' गुदा हुआ था। 

राहगीरों और आसपास के लोगों का कहना है महिला को दिन में चौराहे पर बच्चे के साथ देखा गया था। थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि शव के आसपास की स्थिति से प्रतीत होता है कि महिला के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया होगा। उन्होंने कहा कि लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News