''आइए अपने भीतर का दीया जलाएं'', विषय पर 4 नवंबर को व्याख्यान देंगी बीके शिवानी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2023 - 08:02 PM (IST)

नई दिल्ली। विश्‍व भर में प्रसारित अध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका राजयोगिनी शिवानी बहन को आज के समय में कौन नहीं जानता। उनकी ओजस्वी वाणी व तार्किक विचार शक्ति भरे वक्‍तव्‍य को सुनकर लाखों लोगों ने आत्म सुधार के प्रयास किए व स्‍वयं को बदलने की शक्ति को पहचाना है। उनके प्रति इतनी आत्‍मीयता है कि इस कारण वह घर-घर की शिवानी दीदी बन चुकी हैं। यूटयूब पर उनके प्रशंसकों की तादाद दिन प्रति‍दिन बढ़ती जा रही है।

शिवानी बहन की  जीवन मूल्यों, आत्म-प्रबंधन, आंतरिक शक्तियों, रिश्तों में सामंजस्य, आत्म-सशक्तिकरण, आत्म-अनुशासन, आध्यात्मिकता और जीवन जीने की कला आदि विषयों दिए गए विचार खूब पसंद किए जाते हैं। देश ही नहीं विदेशों में वह ऐसे ही कई ज्‍वलंत विषयों पर व्‍याख्‍यान देती रहती हैं। उत्‍सव के इन दिनों में जब अध्यात्म की सुगंध फैली हुई है, दीवाली की तैयारियां चल रही हैं, वहां आवश्‍यक है कि हम भीतर से स्‍वयं को सशक्‍त बनाएं। इस आवश्यकता को समझते हुए शिवानी दीदी के व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।


दिनांक 4 नवंबर, 2023 को यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। विषय है-दिवाली- आइए हम अपने भीतर के दीया को प्रज्वलित करें। यह आयोजन शाम 6 बजे से 8 बजे तक गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे तय समय से कुछ समय पूर्व स्‍थान ग्रहण कर लें। इस आयोजन में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निषेध किया गया है।

पंजीकरण नि शुल्क

आयोजक- ब्रह्माकुमारीज, ग्रेटर नोएडा, उत्‍तरप्रदेश


कार्यक्रम का तिथि- 4 नवंबर, 2023

दिन- शनिवार

समय- शाम 6 बजे से 8 बजे तक

स्‍थान- ऑडिटोरियम गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, यमुना एक्सप्रेस वे के पीछे, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News