भाजपा ने सभी 6 नगर निगमों में हासिल किया बहुमत, अमित शाह पहुंचे गुजरात
2021-02-23T17:33:50.003

नेशनल डेस्कः गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए जारी मतगणना में सभी छह नगर निगमों में भाजपा ने शानदार जीत के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात पहुंच चुके हैं। छह नगर निगमों - अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था। भाजपा का लंबे समय से इन नगर निगमों में शासन है। मतों की गिनती मंगलवार सुबह नौ बजे शुरू हुई।
576 वार्डों में से 441 वार्डों की गिनती हो चुकी है, जिसमें भाजपा 366, कांग्रेस 51 और अन्य को 24 वार्ड में जीत हासिल हुई है। रविवार को हुए छह नगर निगमों के चुनाव में औसतन 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।