अमित शाह ने ''हनुमान अंश'' की टीम से मुलाकात की, फिल्म की सफलता पर बधाई दी

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 06:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम से मुलाकात की और फिल्म की सफलता पर उन्हें बधाई दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य समेत फिल्म की टीम ने यहां शाह से मुलाकात की।

शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आज नयी दिल्ली में मैं बाबा नीम करौली जी के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम से मिला।" उन्होंने कहा, "सिनेमा के जरिए बाबा नीम करौली जी की आध्यात्मिक यात्रा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अद्वितीय भक्ति को आम लोगों तक पहुंचाने की इस सराहनीय कोशिश के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"

फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के अनुसार फिल्म अब दुनियाभर में 347.05 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म को दो करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इस फिल्म ने अप्रत्याशित रूप से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News