भाजपा ने स्कूलों की खराब हालत को लेकर दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, पात्रा बोले- केजरीवाल ने चलाया प्रोपगेंडा

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 07:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय जनता प्रवक्ता ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था बदलने का दावा किया गया था। लेकिन कई स्कूलों की बिल्डिंग खस्ताहाल है। दिल्ली सरकार ने प्रोपगेंडा चलाया है। 

संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन की तिकड़ी ने ये विज्ञापन किया कि पूरे विश्व में स्कूल सिस्टम को हमनें बदल कर रख दिया है। खुद दिल्ली सरकार ने माना है कि उनके स्कूलों में क्या कमियां हैं। उन्होंने कहा कि 15 से अधिक स्कूलों की एक बहुत बड़ी फेहरिस्त दी है कि इन स्कूलों में क्या क्या गड़बड़ है और किस प्रकार से ये गड़बड़ी अभिभावकों, स्कूल के बच्चों और वहां के स्टॉफ को प्रभावित कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News