बीजेपी का तेल का खेल पार्ट 2: बेवकूफ बनी जनता

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 08:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क (मनीष शर्मा): यह उस समय का वीडियो है जब अरुण जेटली राज्य सभा में विपक्ष के नेता थे। उस समय अर्थव्यवस्था पर उनका ज्ञान कम था शायद? कह रहे थे आधे से ज़्यादा तेल की कीमतें टैक्स में जा रही हैं। अब जेटली जी देश के वित्तमंत्री बन गए है तो उन्हें देश की अर्थव्यवस्था का परम ज्ञान प्राप्त हो गया है। टैक्स का विरोध करने वाले अब टैक्स का पक्ष लेने लगे हैं।

दिमाग चकरा गया होगा आपका! पेशे से वकील हैं हमारे वित्तमंत्री जी। तेल पर लगे टैक्स पर भी अच्छी दलील दी है। लेकिन एक बात है जो वो जनता को नहीं बताते। आज 42  रुपए का पेट्रोल जनता को 90 रुपए पर लीटर में क्यों मिल रहा है ?

वित्तमंत्री का तेल गणित :

  • 2013 में पेट्रोल पर टैक्स 43 प्रतिशत था, अब 100 प्रतिशत से भी ज़्यादा है।
  • चार सालों में तेल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए बढ़ा दी गई है।
  • केंद्र सरकार अब तक तकरीबन 8 लाख करोड़ रुपए जनता से टैक्स लेकर वसूल चुकी है।
  • 8 लाख करोड़ रुपए बहुत बड़ी रकम होती है। क्या आप जानते हैं आम आदमी के नाम पर चुन कर आई बीजेपी सरकार साउथ ईस्ट एशिया के सभी देशों से ज़्यादा टैक्स पेट्रोल पर वसूलती है।

यह भारत के लोकतंत्र की विचित्र तस्वीर है कि यहां जब तक नेता विपक्ष में हैं तब तक उसे जनता की परेशानियां, तकलीफें साफ-साफ़ दिखाई देती हैं लेकिन जैसे ही वह सत्ता का चश्मा पहनता है उसे दिखना तो दूर सुनना भी बंद हो जाता है। चिंता मत करिए 2019 में अरुण जेटली दोबारा विपक्ष में आएंगे तो उन्हें फिर से पता चल जाएगा कि पैसे और वोट पेड़ पर नहीं उगते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News