महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 125 उम्मीदवारों की लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2019 - 03:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीश नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

 

भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपनी सहयोगी शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी।  

 

भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रुप दिया गया । भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होने हैं और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News