3 घंटे चली भाजपा की बैठक, फिर भी नहीं जारी हुई लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 09:41 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामों एवं सीटों की घोषणा भाजपा वीरवार को भी नहीं कर पाई। भाजपा मुख्यालय में करीब 4 घंटे तक चली भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यू.पी. की करीब 150 सीटों पर चर्चा हुई। इसके अलावा उत्तराखंड में बची 6 विधानसभा सीटों पर भी मंथन हुआ, लेकिन लिस्ट रोक दी गई। कुछ सीटों पर अभी भी घमासान जारी है, जिसके चलते पार्टी ने नामों का ऐलान नहीं किया।

चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी ने भी वीरवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई थी, लेकिन उसने भी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपने पत्ते नहीं खोले। कांग्रेस को देखते हुए ही भाजपा अब शुक्रवार को दोपहर बाद प्रत्याशियों के नामों का पिटारा खोलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की। इस मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेतली सहित चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News