संगीत सोम के बयान पर PM मोदी की सफाई

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 01:42 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम के विवादित बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सफाई देनी पड़ी। पीएमओ ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘कोई भी देश विकास की कितनी ही चेष्टा करे, कितना ही प्रयत्न करे, लेकिन वो तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक वो अपने इतिहास, अपनी विरासत पर गर्व करना नहीं जानता। अपनी विरासत को छोड़कर आगे बढऩे वाले देशों की पहचान खत्म होनी तय होती है।’’


क्या था सोम का बयान?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी पर्यटन की पुस्तिका में ताजमहल को शामिल नहीं करने पर उपजे विवाद को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने इस स्मारक को भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा बताया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News