भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना किनारे की छठ पूजा, DDMA के दिशानिर्देशों का किया उल्लंघन

punjabkesari.in Monday, Nov 08, 2021 - 03:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की ओर से राजधानी के यमुना घाटों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगाए जाने के बावजूद सोमवार को ITO के निकट स्थित एक घाट पर पूर्जा अर्चना की और सूर्य देव की अराधाना वाले इस त्योहार की तैयारियों की शुरुआत की। पश्चिमी दिल्ली के सांसद वर्मा ITO के निकट स्थित एक छठ घाट पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं व पूर्वांचली समाज के लोगों के साथ पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। नहाय-खाय के साथ ही आज से देश भर में छठ पूजा की शुरुआत हो गई।

 

कोविड महामारी के चलते दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने इस साल यमुना घाटों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है। DDMA ने प्रशासन और पुलिस को इस रोक का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी जारी किया है। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ DDMA ने कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की बात भी कही थी। इस आदेश को लेकर राजधानी की सत्ताधारी AAP और भाजपा के बीच पिछले कई दिनों से जुबानी जंग जारी है।

 

इस पर्व के राजनीतिक मायने भी हैं क्योंकि पूर्वांचल (पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार) के लोग भारी संख्या में शहर में निवास करते हैं जो कि वोट बैंक के लिहाज से दोनों दलों के लिए अहम हैं। वर्मा ने रविवार को इस प्रतिबंध की अवहेलना कर घाट पर छठ पूजा करने के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उन्हें रोककर दिखाने की चुनौती दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News