BJP विधायक अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर, LG वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ
punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 10:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले रविवार को भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। शपथ दिलाने का कार्य दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया।
#WATCH | BJP MLA Arvinder Singh Lovely takes oath as the Delhi Assembly Protem Speaker at Raj Niwas. The oath is being administered by LG VK Saxena
— ANI (@ANI) February 24, 2025
The first session of the Delhi Assembly is going to start from today. pic.twitter.com/cDDwkDrK3U
प्रोटेम स्पीकर का कार्य महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह व्यक्ति विधानसभा के पहले सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों से शपथ दिलवाता है और सदन की कार्यवाही को प्रारंभ करता है।
बता दें कि आज से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में नई सरकार के गठन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।