लाइव शो में BJP नेता नहीं गा पाए ‘वंदे मातरम’, वीडियो हुआ Viral

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2017 - 01:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जहां देश भर में राष्ट्रगीत को लेकर बहस छिड़ी हुई है वहीं भाजपा नेता ने गलत ‘वंदे मातरम’ गाकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक लाइव कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता  एजाज अरशद कासमी ने भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार सिंह को चुनौती देते हुए राष्ट्रगीत सुनाने के लिए कहा। 

इस चुनौती के बाद नवीन कुमार ने जिस तरीके से  ‘वंदे मातरम’ गाया शायद ही किसी ने कभी ऐसा गाया होगा। भाजपा नेता ने फोन में देखते हुए भी वंदे मातरम को सही तरीके से नहीं गाया। उन्होंने ज्यादातर शब्दों को गलत गाया और पूरे गीत का अर्थ ही बदल डाला। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी भाजपा के बलदेव सिंह भी एक टीवी न्यूज शो के दौरान ‘वंदे मातरम’ नहीं गा पाए थे। इस वीडियो के वायरल होते ही नवीन कुमार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। कई यूजर्स ने लिखा कि भाजपा नेता का दूसरों को सिखाने से पहले खुद सीखना चाहिए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News