मंदसाैर किसान आंदोलन: भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया ‘साजिश’ करने का अाराेप

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 12:25 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘किसानों की मौत के राजनीतिकरण’ से परहेज करने को कहा है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के प्रदर्शन को नियंत्रित करने की केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशों के बीच वेंकैया नायडू समेत अन्य भाजपा नेताओं ने कांगेस पर ‘साजिश’करने और मंदसौर के प्रदर्शन को ‘हाईजैक’ करने का आरोप लगाया। ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, मध्य प्रदेश के किसान शांतिप्रिय हैं। वे किसी तरह की हिंसक गतिविधि में शामिल नहीं होते। इस घटना के पीछे वे लोग हैं जो राज्य में शांति और समृद्धि नहीं चाहते हैं और यह नहीं देख सकते कि राज्य की भाजपा सरकार सुचार रूप से काम कर रही है। 
PunjabKesari

'मंदसौर के लिए रवाना राहुल'
दरअसल, राहुल पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने के लिए अाज मंदसौर रवाना हो चुके हैं। जिला प्रशासन ने राहुल के विमान को वहां लैंड करने की इजाजत नहीं दी है। ऐसे में वह पहले उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से सड़क के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहे हैं।
 


आंदोलन को ‘लीडर लैस मूवमेंट’ का नाम
राज्य में किसान कर्ज माफी समेत अन्य मांगों को लेकर 1 जून से प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को कफ्र्यू के बावजूद मंदसौर जिले के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। किसानों के इस आंदोलन ने सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। पुलिस प्रशासन के बयानों में भी खतरा साफ नजर आ रहा है। मंदसौर के डीएम स्वतंत्र कुमार सिंह ने इस आंदोलन को लीडर लैस मूवमेंट का नाम दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News