BJP की ‘साइबर सेना’ संभालेगी 2019 का रण

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 10:56 AM (IST)

नई दिल्ली (रमेश कुमार): वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी की ‘साइबर सेना’ की अत्यंत मुख्य भूमिका होगी। साइबर सेना यानी सोशल मीडिया पर काम करने वाली टीम। इस टीम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वीरवार को कामयाबी का मंत्र भी दिया। दिल्ली प्रवास के दौरान शाह ने सोशल मीडिया की टीम, आईटी सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लंबी बातचीत की। भाजपा की साइबर सेना विपक्षी दलों के आरोपों का जबाव देने के लिए विशेष रूप से काम कर रही है। इसके लिए बकायदे डाटा बैंक भी तैयार किया जा रहा है। ताकि, आरोपों का जवाब तथ्य और आंकड़ों के साथ दिया जा सके। PunjabKesari
साथ ही उपलब्धियों को बताने के लिए भी डाटा बैंक का उपयोग किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया का बहुत महत्व है। इसी कारण उन्होंने दिल्ली की टीम को सबसे अधिक जिम्मेदारी दी है। साइबर टीम से जुड़े लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर काम करने के लिए बड़ी टीम तैयार की जा रही है। इस टीम के एक व्यक्ति पर 300 कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में जोडऩे की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस प्रक्र्रिया में विशेष दायित्व क्रिएटिव टीम को सौंपा जाएगा। 
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पार्टी को जिताने के लिए साइबर सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिस तरह से वहां पर वाट्सएप के ग्रुप बनाए गए थे, उसी तरह यहां भी गु्रप बनाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। शाह का मानना है कि सोशल मीडिया दोधारी तलवार की तरह होती है। जिसके फायदे के साथ-साथ नुकसान होने की भी जोखिम होते हैं। इस कारण अत्यंत होशियारी से सोशल मीडिया पर पूरी ईमानदारी से काम करने का मंत्र उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News