शादी का झांसा देकर युवती से रेप करता रहा भाजपा पार्षद

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 01:02 AM (IST)

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे के कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम (के.डी.एम.सी.) के भाजपा पार्षद दया वसंत गायकवाड़ पर एक महिला को शादी का झांसा देकर उससे कई बार रेप करने का केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि अपराध में पार्षद का सहयोग करने के लिए एक दम्पति पर भी मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता और दया गायकवाड़ का 4 जून, 2017 को फेसबुक पर संपर्क हुआ था। उस दिन पीड़िता का जन्मदिन भी था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News