सिक्किम चुनाव के लिए SKM के साथ BJP ने किया गठबंधन

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 07:19 PM (IST)

गंगटोक: सिक्किम में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने शुक्रवार को विपक्षी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के साथ गठबंधन किया है। भाजपा के सिक्किम प्रभारी नितिन नवीन ने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की विस्तृत घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसकेएम के अध्यक्ष पी एस गोलय और भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी राम माधव ने नई दिल्ली में गठबंधन को अंतिम रूप दिया।

PunjabKesariराम माधव और गोलय के बीच बैठक के दौरान मौजूद रहे नवीन ने फोन पर बताया, ‘सिक्किम में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन करने का दोनों पार्टियों ने निर्णय लिया है।’ ट्विटर और फेसबुक पर एक पोस्ट में राम माधव ने एसकेएम को सिक्किम का ‘मुख्य विपक्षी दल’ बताते हुए चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के साथ आने की घोषणा की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News