भाजपा ने केजरीवाल को 23 फ्लाईओवर बनाए जाने के दावे को साबित करने की चुनौती दी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 11:02 PM (IST)

नई दिल्लीः भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे को साबित करने की चुनौती दी है जिसमें कहा गया है पिछले साढ़े चार वर्षों में उनकी सरकार ने शहर में 23 फ्लाईओवर बनाए है। भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘2015 में सत्ता में आने के बाद से मुख्यमंत्री केजरीवाल ने न तो किसी नए फ्लाईओवर को मंजूरी दी है और न ही उन पर काम शुरू किया है।'' पार्टी प्रवक्ता हरीश खुराना को प्राप्त आरटीआई के जवाब के हवाले से उन्होंने कहा, ‘‘यह तथ्य आरटीआई के जवाब के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।''

केजरीवाल ने मंगलवार को राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुए कहा था, ‘‘15 वर्षों में शीला दीक्षित सरकार ने 70 फ्लाईओवर बनाए थे। पिछले साढ़े चार वर्षों में हमारी सरकार ने 23 फ्लाईओवर बनाए है।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News