LIC की नई स्कीम: क्या आप 10वीं पास हैं? LIC हर महीने आपके खाते में भेजेगा ₹7000, जानें कैसे उठाएं फायदा
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 09:23 AM (IST)
नेशनल डेस्क: देश की दिग्गज बीमा कंपनी LIC अब केवल पॉलिसी ही नहीं बेच रही, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सुनहरा मौका भी दे रही है। अगर आप कम पढ़ी-लिखी हैं और घर की जिम्मेदारी के साथ अपनी पहचान बनाना चाहती हैं, तो LIC की 'Bima Sakhi Scheme' आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस खास सरकारी पहल के जरिए महिलाएं न केवल एजेंट बनने की ट्रेनिंग लेंगी, बल्कि शुरुआती दिनों में ही हजारों रुपये की निश्चित मासिक आय भी प्राप्त करेंगी।
क्या है यह खास योजना?
LIC ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए 'Bima Sakhi Scheme' की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। इस स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें आपको काम सीखने के दौरान भी पैसे मिलते हैं। ट्रेनिंग के पहले साल में आपको हर महीने 7,000 रुपये दिए जाते हैं। दूसरे साल यह राशि 6,000 रुपये और तीसरे साल 5,000 रुपये मासिक होती है। यह एक तरह का स्टाइपेंड है जो आपकी मेहनत को सहारा देने के लिए बनाया गया है।
incentive और कमाई का बड़ा मौका
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जब आप एक प्रोफेशनल एजेंट के रूप में फील्ड पर उतरती हैं, तो आपकी कमाई की कोई सीमा नहीं रहती। निर्धारित टारगेट पूरा करने पर आपको आकर्षक कमीशन और इंसेंटिव भी मिलता है। यानी फिक्स्ड इनकम के साथ-साथ आपकी मेहनत आपको और भी ज्यादा मुनाफा दिला सकती है।
कौन ले सकता है इसका लाभ?
इस योजना का हिस्सा बनने के लिए किसी बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। अगर आपकी उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच है और आपने केवल 10वीं कक्षा पास की है, तो आप आवेदन के योग्य हैं। बस ध्यान रखें कि जो महिलाएं पहले से LIC की कर्मचारी या एजेंट हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और तरीका
अप्लाई करने के लिए आपको अपने 10वीं के बोर्ड सर्टिफिकेट की अटेस्टेड कॉपी, आयु प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसे बेसिक दस्तावेजों की जरूरत होगी। आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है। आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट (https://licindia.in/test2) पर जाकर 'Bima Sakhi' लिंक के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। यदि आप ऑनलाइन सहज नहीं हैं, तो नजदीकी LIC ब्रांच में जाकर भी इस सुनहरे अवसर के बारे में जानकारी ले सकती हैं और फॉर्म जमा कर सकती हैं।
