तेजी पर लगा ब्रेक, हरे से लाल निशान पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, अचानक क्यों आई गिरावट?

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 03:44 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स 78,677 पर खुला और 78730 का हाई बनाया। निफ्टी भी 24385 के स्तर पर खुला था। हालांकि कारोबार के दौरान इस तेजी पर ब्रेक लग गया और मार्केट लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122 अंक गिरकर 77,988 के लेवल पर आ गया जबकि निफ्टी में 34 अंक की गिरावट रही, ये फिसलकर 24,196 पर बंद हुआ।

अचानक आई से इस गिरावट के क्या हैं कारण

मुनाफावसूली ने रोकी बाजार की रफ्तार

शेयर बाजार में आई गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली रही। इसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली। इससे एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,263.67 अंक की बढ़त के साथ 78,111.24 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 388.65 अंक चढ़कर 24,231.30 के स्तर पर पहुंच गया।

PunjabKesari

बैंकिंग शेयरों में कमजोरी

बैंकिंग सेक्टर भी बाजार पर दबाव का कारण बना। निफ्टी बैंक अपने दिन के उच्च स्तर से करीब 1.35% तक फिसल गया, जिससे बाजार का सेंटीमेंट कमजोर पड़ गया।

ऑटो और FMCG शेयरों में बिकवाली

ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिसका असर पूरे बाजार पर पड़ा। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और नेस्ले इंडिया के शेयरों में करीब 1% तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी ऑटो इंडेक्स में हीरो मोटोकॉर्प और आयशर मोटर्स के शेयर भी लगभग 1% तक कमजोर हुए। इन सेक्टर्स का इंडेक्स में भारी वेटेज होने के कारण पूरे बाजार पर असर पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News