PNB ग्राहकों को झटका! कल बंद हो जाएंगे ये खाते, कहीं आपका नाम तो नहीं शामिल?
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 06:18 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हैं तो यह खबर पढ़ आपको झटका लग सकता है। क्योंकि बैंक कल (16 अप्रैल) कई खातों को बंद करने जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ऐसे खातों को बंद करने वाला है जो पिछले तीन साल से निष्क्रिय हैं या फिर जिनमें कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस भी शून्य है। इसके अलावा, जो खाते पहले से इनएक्टिव मोड में हैं, वे भी इस दायरे में आ सकते हैं।
इसके अलावा बैंक ने ग्राहकों को ई-केवाईसी करने के लिए कहा, अगर कोई ग्राहक ऐसा नहीं करता तो उसका खाता बंद किया जा सकता है।
क्यों लिया यह फैसला?
बैंक के पास ऐसे कई खाते मौजूद हैं जिनमें लंबे समय से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। साथ ही उन अकाउंट्स का बैलेंस भी जीरो है। ऐसे खाते धोखाधड़ी के लिहाज से ज्यादा जोखिम भरे माने जाते हैं। यही वजह है कि बैंक ने ऐसे खातों को बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे खाते से फ्रॉड होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं।
कार्रवाई से कैसे बचें?
अगर आप चाहते हैं कि आपका खाता बंद न हो, तो सबसे पहले आपको बैंक जाकर ई-केवाईसी पूरी करनी चाहिए। ई-केवाईसी के साथ-साथ खाते में कुछ पैसे जमा करना भी जरूरी है, ताकि आपका खाता जीरो बैलेंस वाला खाता न रहे। साथ ही एक छोटी-सी ट्रांसजेक्शन कर लें। ये काम आप बैंक जाकर ही पूरा कर सकते हैं। बैंक जाने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स् ले जाना न भूलें। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली या पानी का बिल और बैंक पासबुक इत्यादि शामिल हैं। इन सभी डॉक्यूमेंट्स की एक-एक फोटोकॉपी भी करा लें।
