मुश्किल में पड़े ''राम भक्त हनुमान'', 4.33 लाख के कर्जदार!

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2016 - 04:40 PM (IST)

पटना: बिहार में भगवान राम पर केस दर्ज होने के बाद अब उनके भक्त हनुमान को भी नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। राम भक्त हनुमान नगर निगम का बकाया नहीं चुका पा रहे हैं जिसके चलते उनके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी टैक्स नहीं भरा गया तो शहर की 6 जगहों पर हनुमान जी का होर्डिंग लगाकर उनका नाम सार्वजनिक किया जाएगा। यह मामला बिहार के आरा जिले का है। भगवान हनुमान नगर निगम के 4 लाख 33 हजार के बकाएदार हैं। 
 
नगर निगम टैक्स वसूलने के लिए उन्हें 2 बार सूचना दे चुका है। नगर निगम के रजिस्टर में बकाएदार के नाम की जगह मठिया हनुमान जी का नाम लिखा है। हनुमान जी के नाम पर वार्ड नं. 37 में 3 होर्डिंग हैं। 587 नंबर होॄडग पर 3.17 लाख रुपए, होॄडग नं. 607 पर 94 हजार रुपए और होर्डिंग नं. 624 पर 22 हजार रुपए बकाया हैं।
 
क्या है नियम?
नगर निगम के नियम के मुताबिक जिसके नाम पर  होर्डिंग  है, बकाए की वसूली भी उसी से की जाएगी। इसी नियम के तहत रजिस्टर में मंदिर प्रबंधन की जगह भगवान हनुमान जी का नाम दर्ज है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News