कुछ हटके होगा Bigg Boss OTT3, जानें क्यों होगा शो इस बार ग्रैंड, कौन से बदलाव

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 06:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिग बॉस एक बार फिर से वापसी करने वाला है। इसके लिए फैंस के बीच अलग ही क्रेज़ देखा जाता है। कहा जा रहा है कि इस बार का सीज़न काफी ग्रैंड होने वाला है। इसमें आपको काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। मेकर्स ने शो को हिट बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। आइए जानते हैं इस बार शो में क्या खास और अलग होगा।

PunjabKesari

अनिल कपूर करेंगे शो होस्ट-

Bigg Boss OTT3 इस बार अनिल कूपर होस्ट करेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि कपूर को कोई शो होस्ट करते देखा जाएगा। ये बदलाव फैंस के लिए ये काफी रिफ्रेशिंग होने वाला है।

PunjabKesari

कब और कहां देख सकेंगे शो-  

इस बार फैंस को शो देखने के लिए पैसे खर्च करने होंगे। इसके अलावा आप जियो सिनेमा की ऐप पर देख सकेंगे। हालांकि पिछले साल ये शो बिल्कुल फ्री था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

शो में देखने को मिल सकते हैं ये चेहरे-

शो के लिए अभी कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल नहीं हुए हैं, लेकिन कुछ नाम चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि कई टीवी स्टार्स के साथ यूट्यूबर्स भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। टीवी स्टार्स की लिस्ट में शिवांगी जोशी, शफक नाज, दलजीत कौर का नाम शामिल है। सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंर्स की लिस्ट में अदनान शेख, जैन सैफी, वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का नाम आ रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News