गुरमीत राम रहीम को नहीं मिल सकती पैरोल, जानें क्या होता है पैरोल और फरलो

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2019 - 05:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क (मनीष शर्मा): बलात्कारी गुरमीत राम रहीम सिंह ने खेतीबाड़ी करने के लिए पैरोल की मांग की है। राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा है। लेकिन अब लगता है की राम रहीम को पैरोल मिलने में  मुश्किलें हो सकती है। सबसे बड़ी रुकावट सरकारी रिकार्ड बन रहा है। दरअसल, राम रहीम ने खेतीबाड़ी के लिए पैरोल मांगी थी, लेकिन उसके पास कोई कृषि भूमि ही नहीं है। सारी भूमि डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट के नाम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News