मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, मिली तीन दिन की अंतरिम जमानत

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 05:09 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मनीष सिसोदिया को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में कोर्ट ने तीन दिन की अंतरिम जमानत दी है। उन्हें यह जमानत 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल हने के लिए मिली है।

बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले वह बीते 11 नवंबर को अपनी पत्नी सीमा से मिलने गए थे। उस दौरान सीमा की तबीयत खराब थी। दिल्ली की कोर्ट ने उन्हें 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News