मई में महंगाई दर में बड़ी गिरावट, आम जनता को मिली राहत
punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 01:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में महंगाई को लेकर राहतभरी खबर सामने आई है। मई 2025 में भारत की थोक महंगाई दर घटकर 0.39% पर आ गई है। यह अप्रैल 2025 में 0.85% थी और इससे पहले मार्च में 0.26% पर थी। ये गिरावट लगातार तीसरे महीने देखने को मिली है, जो दिखाता है कि जरूरी सामानों की कीमतों में स्थिरता आ रही है।
खाने-पीने की चीजों में आई गिरावट
महंगाई में कमी का मुख्य कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में गिरावट रहा।
➤ फूड आइटम्स की महंगाई दर 2.55% से घटकर 1.72% पर आ गई है।
➤ इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की दर 2.62% से घटकर 2.04% पर पहुंची है।
➤ फ्यूल और पावर की दर भी निगेटिव में रहकर -2.27% पर दर्ज की गई।
रिटेल महंगाई में भी राहत
थोक के साथ-साथ रिटेल स्तर पर भी महंगाई में राहत मिली है। मई 2025 में रिटेल महंगाई दर घटकर 2.82% हो गई है, जो पिछले छह सालों का सबसे निचला स्तर है।
अप्रैल 2025 में यह दर 3.16% थी।
➤ फरवरी से अब तक रिटेल महंगाई दर RBI के 4% के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है।
➤ खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी इस गिरावट की अहम वजह रही।
महंगाई कैसे मापी जाती है?
महंगाई को दो प्रमुख स्तरों पर मापा जाता है — थोक और रिटेल।
थोक महंगाई में वस्तुओं की भागीदारी:
➤ मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स: 63.75%
➤ खाद्य व प्राथमिक वस्तुएं: 22.62%
➤ फ्यूल और पावर: 13.15%
रिटेल महंगाई में:
➤ खाद्य वस्तुएं व उत्पाद: 45.86%
➤ आवास और किराया: 10.07%
➤ ईंधन व अन्य सेवाएं भी शामिल
जनता को क्या फायदा मिलेगा?
➤ ज़रूरी सामानों की कीमतों में स्थिरता या गिरावट से आम लोगों के खर्च में राहत।
➤ तेल, दाल, सब्ज़ी, गैस जैसी चीज़ों पर खर्च घट सकता है।
➤ ब्याज दरों पर दबाव कम हो सकता है, जिससे लोन सस्ते हो सकते हैं।