‘भारत जोड़ो यात्रा'' का हुआ एक साल पूरा, कांग्रेसियों ने लोगों को मोहब्बत की चाय पिलाई

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 07:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शहर में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा' के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में दुकान लगा कर जनता को मोहब्बत की चाय पिलाई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर पूरे देश में कांग्रेस ऐसे आयोजन कर रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार सुबह से ही कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों को चाय पिलाते नजर आए। कांग्रेस की बहराइच शहर इकाई के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने बताया, "हम लोगों ने आज लोगों को मोहब्बत की चाय पिलाई है।

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे हुए है। आज ही के दिन एक साल पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा शुरू की थी।'' उन्होंने कहा, ''वो (राहुल) मोहब्बत का पैग़ाम लेकर कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर चले। यात्रा खूब सफल रही। जैसा कि आप लोगों को पता है की इस यात्रा ने ना सिर्फ पूरे देश में मोहब्बत का पैग़ाम पहुंचाने का काम किया है, बल्कि हर धर्म व जाति के लोगों को एक दूसरे के नजदीक लाने का भी संदेश दिया है।''

अग्रवाल ने कहा, ‘‘राहुल जी की इच्छा और कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य भी यही है कि नफरत की बातें छोड़कर, धर्म और जाति से से हटकर जन जन तक मोहब्बत का पैग़ाम पहुंचे। हमारी चाय भी लोगों के बीच नफरत की जगह मोहब्बत का पैग़ाम लेकर जा रही है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News