पंजाब को स्वस्थ बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही पंजाब सरकार

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 04:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रदेश को स्वस्थ बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इस योजना के तहत पंजाबवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए गांवों और शहरों में आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। अब तक 872 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं, जहां 80 प्रकार की जरूरी दवाएं और 38 प्रकार की मुफ्त जांच सेवाएं उपलब्ध हैं।

PunjabKesari

इन क्लीनिकों का लाभ अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग उठा चुके हैं। लाभार्थी महेश गर्ग ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक खुलने से लोगों को बहुत राहत मिली है, क्योंकि पहले दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास जाने पर 200-400 रुपये खर्च हो जाते थे।

PunjabKesari

बंटी अरोड़ा ने भी पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में डॉक्टरों की सेवाएं बहुत अच्छी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए हमेशा वचनबद्ध हैं।

PunjabKesari

आम आदमी क्लीनिकों के खुलने के बाद सिविल अस्पतालों पर भी बोझ कम हुआ है। ये क्लीनिक विशेष रूप से ओपीडी सेवाओं की जरूरत वाले मरीजों के लिए वरदान साबित हुए हैं। पहले मरीज लंबी लाइनों में खड़े होने के डर से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।

लोगों का भरोसा निजी अस्पतालों की बजाय आम आदमी क्लीनिकों पर बढ़ रहा है। आम जनता का कहना है कि साधारण बीमारियों के लिए यहां हर तरह की दवाएं मिल जाती हैं और डॉक्टर भी बहुत अच्छे हैं।

मुख्यमंत्री मान ने मुहल्ला क्लीनिकों के रूप में गरीब लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा प्रदान की है, क्योंकि महंगे अस्पतालों में इलाज कराना उनके लिए संभव नहीं था। इन क्लीनिकों में सर्दी, जुकाम, बुखार, बीपी, शुगर, स्किन संबंधित बीमारियों के कई मरीज आते हैं। लोगों ने इन सुविधाओं के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News