Bengaluru में ''SPA'' और एक घर में चल रहा था गंदा खेल... तीन महिलाएं समेत चार गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 03:08 PM (IST)
नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में 'SPA' और एक घर में वेश्यावृत्ति (Prostitution) का रैकेट चलाने के आरोप में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) की महिला सुरक्षा इकाई ने पिछले दिनों एक अभियान चलाया, जिसमें आरोपियों द्वारा वेश्यावृत्ति में कथित तौर पर धकेली गई छह महिलाओं को मुक्त भी कराया गया। पुलिस ने बताया कि मुखबिरों से अलग-अलग तिथियों पर प्राप्त सूचनाओं से पता चला कि सुनकादकट्टे के पास मराठाहल्ली क्षेत्र स्थित 'स्पा' में और शहर के मंजुनाथ नगर में एक घर में वेश्यावृत्ति करायी जा रही थी।
बेंगलुरु पुलिस ने एक बयान में बताया कि जानकारी प्राप्त होने के बाद छापेमारी की गई और 6 महिलाओं को मुक्त कराया गया जिन्हें आरोपियों द्वारा वेश्यावृत्ति में कथित तौर पर धकेला गया था। इसके बाद, चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया बताया कि इस संबंध में तीन थानों में मामले दर्ज किए गए और चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
