Ex-Girlfriend के घर में घुसा सनकी आशिक, पहले दो भाइयों को कमरे में किया बंद और फिर...
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 03:09 PM (IST)
Bengaluru One Sided Love Crime : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एकतरफा जुनून और सनक का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। वर्थुर इलाके में एक युवक ने शादी से इनकार करने और दूसरी जगह रिश्ता तय होने से नाराज होकर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद का भी गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल दोनों को गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह वारदात 9 जुलाई सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक 18 वर्षीय पीड़िता और आरोपी बंदे नवाज जोकि पेशे से ड्राइवर है एक ही प्राइवेट स्कूल में साथ पढ़ते थे। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और पहले रिलेशनशिप में भी थे। कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर बंदे नवाज ने बदला लेने और लड़की को जान से मारने की पूरी प्लानिंग कर ली।
यह भी पढ़ें: Boyfriend शादी का झांसा देकर बार-बार बनाता रहा यौन संबंध, पिता की बदनामी के डर से पी लिया जहर, जिसके बाद...
भाइयों को कमरे में किया बंद
गुरुवार सुबह जब लड़की के माता-पिता काम से घर से बाहर गए हुए थे तब आरोपी बंदे नवाज सीधे उसके घर में घुस गया। घर में घुसते ही आरोपी ने सबसे पहले लड़की के दो छोटे भाइयों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया ताकि कोई बीच-बचाव न कर सके। इसके बाद उसने हॉल में अकेली खड़ी लड़की पर चाकू से हमला बोल दिया। उसने लड़की के गले, हाथ, हथेलियों, पसलियों और जांघों पर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार किए।
घायल हालत में बाहर भागी पीड़िता
गंभीर रूप से लहूलुहान होने के बावजूद 18 साल की लड़की ने गजब की हिम्मत दिखाई। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी और घर के बाहर सड़क की तरफ भागी। उसने जोर-जोर से चीखकर पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। लड़की की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और उन्होंने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी।
भीड़ को इकट्ठा होते देख और पुलिस के डर से आरोपी बंदे नवाज ने कमरे के अंदर ही उसी चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। पीड़िता का इलाज फिलहाल बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में चल रहा है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार बताया है। वहीं आरोपी बंदे नवाज का इलाज वैदेही अस्पताल में पुलिस कस्टडी के बीच जारी है।
