Video: जबरदस्ती फ्लैट के अंदर घुसा डिलीवरी बॉय, पैंट खोल महिला के सामने की बेहद अश्लील हरकत
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 02:29 PM (IST)
Delivery Boy Misbeahve: बेंगलुरु से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के बहाने उसके घर पहुंचा और बिना अनुमति के जबरदस्ती फ्लैट के अंदर घुस गया। महिला का दावा है कि इसके बाद आरोपी ने ऐसी हरकत की, जिससे वह डर और सदमे में आ गई। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी पूरी आपबीती साझा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है और कई यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
मना करने के बाद भी घर में घुसने का आरोप
पीड़ित महिला के मुताबिक, डिलीवरी बॉय जब उसके घर पार्सल देने आया तो उसने वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। महिला ने एक अनजान व्यक्ति होने के कारण उसे साफ मना कर दिया और कहा कि वह जरूरत पड़ने पर आसपास के लोगों से मदद ले सकता है। आरोप है कि महिला के मना करने के बावजूद डिलीवरी एजेंट ने उसकी बात नहीं मानी। महिला का कहना है कि आरोपी ने अपने जूते-चप्पल उतारे और जबरदस्ती घर के अंदर प्रवेश कर गया। उस समय महिला घर में अकेली थी, जिसके कारण वह काफी डर गई।
सुरक्षा के लिए महिला ने रिकॉर्डिंग शुरू की
महिला ने बताया कि स्थिति को देखते हुए उसने तुरंत अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया। उसने घर का मुख्य दरवाजा भी खुला रखा ताकि किसी भी आपात स्थिति में वह मदद के लिए आवाज लगा सके या बाहर निकल सके। महिला के अनुसार, वह लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थी और आरोपी की हर गतिविधि पर नजर रख रही थी।
वॉशरूम से बाहर आने के बाद अश्लील हरकत का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने उसके सामने अश्लील व्यवहार किया। इस घटना ने उसे मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया। महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि किसी भी महिला की सहमति और निजी सीमा का सम्मान किया जाना चाहिए। उसने कहा कि जब कोई महिला किसी बात के लिए "ना" कहती है, तो उसका मतलब साफ होता है और किसी को भी उसकी इच्छा के खिलाफ उसके घर या निजी जगह में प्रवेश करने का अधिकार नहीं है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया आक्रोश
घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने Bengaluru Police से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। लोगों ने ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों से भी अपने कर्मचारियों की बेहतर पहचान जांच (Background Verification) और ट्रेनिंग सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि ग्राहकों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही न हो। फिलहाल, महिला के लगाए गए आरोपों पर पुलिस कार्रवाई और जांच से जुड़ी जानकारी का इंतजार है। वायरल हो रही पोस्ट और वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
