Bengaluru Mining Tragedy Video: पत्थर खदान में गिरा 40 फीट ऊंचा पहाड़, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 12:26 PM (IST)

Bengaluru Mining Tragedy : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक पत्थर की खदान में काम करने के दौरान एक विशालकाय चट्टान ढह गई। इस हादसे में बिहार के रहने वाले सात प्रवासी श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

पुलिस के अनुसार यह हादसा तड़के बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदापट्टन में हुआ। उसने बताया कि सभी एक स्टोन क्रशर पर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पुलिस ने बताया कि चट्टान के गिरने के बाद ये सभी उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar in Japan : भारत में गदर मचाने के बाद अब जापान फतह करने को तैयार रणवीर सिंह की 'धुरंधर', इस दिन होगी रिलीज

इस हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है। चट्टान गिरने की घटना के बाद बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद एक श्रमिक ने बताया कि वहां लगभग 18 कर्मचारी काम कर रहे थे। 

 

 

इसी दौरान करीब 40 फुट की ऊंचाई से एक विशाल चट्टान श्रमिकों पर आ गिरी। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक बिहार के मूल निवासी थे और उनके परिवारों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News