सीढ़ियां चढ़ते समय गिरा व्यक्ति, हाथ में ली गई कैंची सीने में घुसी, मौ''त

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 01:14 AM (IST)

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में चक्कर आने के कारण एक व्यक्ति सीढ़ियां चढ़ते समय गिर गया, जिससे उसके पास रखी कैंची उसके सीने में घुस गई और इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पालघर के मनोर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान नरेश मोहनलाल प्रजापति (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह घटना दुर्वेस नाका में एक मंदिर के पास हुई।

अधिकारी ने कहा, ''प्रजापति को सीढ़ियां चढ़ते समय चक्कर आया और वह गिर पड़ा। गिरने के दौरान उसके हाथ में मौजूद कैंची सीने में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।'' अधिकारी ने बताया कि आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मनोर पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News