PICS: यहां महिलाएं सरेआम पीती हैं Beer, एक बोतल के लिए Murder भी कर देते हैं लोग

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2016 - 04:59 PM (IST)

इंदौर/अलीराजपुर: मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिले इन दिनों एक अलग रंग में नजर आ रहे हैं। ये रंग है बियर के सरूर का। बता दें कि ताड़ के पेड़ से निकली ताड़ी और देसी शराब की जगह अब आदिवासियों को बियर की लत लग गई है। जानकारी के मुताबिक आदिवासी महिलाएं खुलेआम सीधे बोतल से बियर पीती दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं यहां बियर के लिए लोगों के कत्ल तक होने लगे हैं। 


बताया जा रहा है कि आदिवासियों में ताड़ी पीने का बहुत पुराना रिवाज है। दिन भर का काम निपटाने के बाद शाम को ताड़ी या महुए से बनी शराब पीकर लोक डांस करना आदिवासियों में आम बात होती है। इतना ही नहीं यहां महिलाएं भी पुरुषों के साथ ताड़ी पीती रही हैं, उनका पीना गलत नहीं माना जाता। पिछले दो-तीन सालों से धार, झाबुआ और अलीराजपुर के आदिवासी देसी शराब की जगह बियर का शौक फरमाने लगे हैं। यहां शराब की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ अब आम बात हो गई है। कई बार आदिवासी महिलाएं सीधे बोतल से या फिर हथेली लगाकर बियर पीती नजर आ जाती हैं।


अलीराजपुर एस.पी. कुमार सौरभ ने बताया कि पुलिस अपराधों पर एक सोशल स्टडी करवा रही है। नशे के कारण महिलाओं द्वारा अपराध के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। समाजशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी स्वामी बताती हैं कि आदिवासी संस्कृति में महिलाओं का ताड़ी पीना सदियों पुराना चलन है, उससे उनकी चेतना शून्य नहीं होती थी। इस बढ़ते ग्राफ के लिए सरकार को आदिवासी इलाकों में शराब की बिक्री पर रोक लगाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News