Bank Holiday August 2025: अगस्त में लगभग आधे महीना बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें जरूरी काम, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jul 24, 2025 - 04:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप अगस्त में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। अगस्त 2025 में अलग-अलग त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण लगभग आधे महीने बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि ये सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होतीं, लेकिन राज्यवार बैंक बंद रहने की तारीखें जरूर जान लेनी चाहिए ताकि किसी जरूरी लेन-देन या बैंकिंग कामकाज में कोई परेशानी न हो। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक अगस्त में 13 से 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें कुछ छुट्टियां नेशनल हॉलिडे हैं और बाकी राज्य विशेष त्योहारों के कारण हैं।

अगस्त 2025 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे, जानिए तारीखों के साथ

3 अगस्त 2025 – केर पूजा (त्रिपुरा)

त्रिपुरा में पारंपरिक त्योहार केर पूजा मनाया जाएगा जिसकी वजह से राज्य के सभी बैंक इस दिन बंद रहेंगे।

8 अगस्त 2025 – टेंडोंग लो रम फाट (सिक्किम और ओडिशा)

सिक्किम और ओडिशा में इस दिन विशेष आदिवासी त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में दोनों राज्यों में बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी।

9 अगस्त 2025 – रक्षाबंधन (उत्तर भारत के राज्य)

रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बहनों को राखी बांधने और भाइयों को तोहफा देने के लिए भी कैश की ज़रूरत होती है इसलिए लोग ATM की ओर रुख कर सकते हैं।

13 अगस्त 2025 – देशभक्त दिवस (मणिपुर)

मणिपुर में यह दिन एक विशेष राज्य स्तरीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसलिए यहां बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

15 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस (पूरे भारत में)

देशभर में राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण इस दिन सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

16 अगस्त 2025 – जन्माष्टमी और पारसी नव वर्ष

इस दिन दो प्रमुख त्योहार पड़ते हैं:

  • जन्माष्टमी: पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है, इसलिए अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

  • पारसी नव वर्ष: गुजरात और महाराष्ट्र में यह दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता है, इसलिए वहां के बैंकों में छुट्टी होगी।

26 अगस्त 2025 – गणेश चतुर्थी (कर्नाटक और केरल)

कर्नाटक और केरल में गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा होती है, इसलिए दोनों राज्यों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।

27 अगस्त 2025 – गणेश चतुर्थी का प्रभाव अन्य राज्यों में

इस दिन देश के कई अन्य राज्यों में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। जिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, वे हैं: आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना।

28 अगस्त 2025 – नुआखाई (ओडिशा, पंजाब, सिक्किम)

ओडिशा, पंजाब और सिक्किम में मनाया जाने वाला यह विशेष पर्व नुआखाई भी एक राज्य स्तरीय छुट्टी है और इन राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।

कुल कितने दिन बैंक बंद रहेंगे अगस्त 2025 में?

अगर राज्यवार छुट्टियों को जोड़ा जाए तो अगस्त में 13 से 14 दिन बैंकिंग सेवाएं किसी न किसी राज्य में प्रभावित रहेंगी। इनमें 1 या 2 दिन नेशनल हॉलिडे हैं बाकी छुट्टियां राज्य विशेष हैं। ध्यान रहे, इसके अलावा संडे और सेकंड-सैटरडे की छुट्टियां भी बैंकिंग सेवाओं पर असर डाल सकती हैं।

जरूरी बैंकिंग काम समय से निपटाएं

इन छुट्टियों के दौरान चेक क्लियरेंस, कैश ट्रांजैक्शन, बैंक से जुड़े किसी भी सरकारी काम या डीड जमा करने जैसे कामों में देरी हो सकती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि:

  • ऑनलाइन बैंकिंग और UPI जैसे विकल्पों का प्रयोग करें

  • बैंक ब्रांच में जाने से पहले आरबीआई छुट्टी कैलेंडर जरूर चेक करें

  • ATM में कैश की उपलब्धता पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए समय रहते तैयारी करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News